घाटों की सफाई हेतु तैनात 700 अतिरिक्त सफाईकर्मी

 

वाराणसी। नगर निगम द्वारा महाकुम्भ के दृष्टिगत वाराणसी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुये नगर के विभिन्न स्थानों पर पेयजल टैंकरों एवं मोबाइल टायलेट की व्यवस्था की गयी है। व्यवस्था के तहत कुल 44 स्थानों पर पेयजल टैंकर स्थापित किये गये है तथा 23 मोबाईल शौचालय, कुम्भ आश्रय स्थलों (रैन बसेरों), रेलवे/बस स्टेशन इत्यादि पर स्थापित किया गया है।

उक्त स्थापित मोबाइल टायलेटों की निरन्तर सफाई कराई जा रही है, आम श्रद्धालुओं के सुविधा के दृष्टिगत नगर में कुल 800 विभिन्न स्थानों पर शौचालय/मूत्रालय से सम्बन्धित दिशा सूचक लगाये गये है। नगर निगम द्वारा संचालित नगर में कुल 186 सार्वजनिक शौचालयों की दिन में कई बार सफाई करायी जा रही है। गंगा नदी के घाटों पर लगातार सफाई व्यवस्था हेतु 700 अतरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गयी हैं, जिनके द्वारा लगातार सफाई का कार्य कराया जा रहा है, साथ ही 05 प्रमुख घाटों क्रमशः मान मंदिर घाट, त्रिपुरा भैरवी घाट, ललिता घाट, राणा महल घाट एवं राजा घाट पर बायो डिजस्टर यूरिनल की व्यवस्था की गयी है। नगर निगम द्वारा प्रमुख रूप से दशाश्वमेध, गोदौलिया, अस्सी, चौक, कालभैरव इत्यादि प्रमुख मार्गों सहित गलियों में अतिरिक्त सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है। नगर निगम के समस्त स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जोनल स्वच्छता अधिकारी चक्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में लगातार निगरानी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *