
वाराणसी।प्रयागराज कुंभ मेला से मौनी अमावस्या के दिन यात्रियों के द्वारा स्नानकर के वापस काशी में गंगा स्नान करके बाबा विश्वनाथ जी दर्शन कर रहे है।
दर्शनार्थी लगभग 20 किलोमीटर चलकर आते हैं और उनका मोबाइल का चार्ज खत्म हो जाता है ।इससे वह बहुत परेशान रहते हैं। अपने लोगों से मिल नहीं पा रहे थे।
इस समस्या को देखते हुए नागरिक सुरक्षा प्रखंड भेलूपुर के डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री एवं अभिषेक जायसवाल डिप्टी डिवीजनल वार्डन ने कई चार्जिंग बिंदु का इंतजाम किया। जिससे सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु रुक कर अपना मोबाइल चार्जिंग करके अपने से बात करके बहुत खुश नजर आए ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिप्टी चीफ वार्डन अविनाश अग्रवाल, विवेक कुमार, भूपेंद्र, गिल ,अरुण कुमार गुप्ता आदि लोग सहयोगी रहे।
