
वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के गंगापुर सेक्टर में पीडीए पर विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव,संचालन आनंद पटेल ने किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि वर्तमान में संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि इसे बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दलित और पिछड़े वर्ग के अधिकारों का शोषण कर रही है, जिसके खिलाफ पीडीए के लोगों को जागरूक होना आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष आत्माराम यादव, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, छोटेलाल प्रधान, राम प्रकाश पटेल, सचिन प्रजापति, महेंद्र सिंह आदि थे। शिवपुर विधानसभा अंतर्गत लोहता सेक्टर एवं गोपापुर सेक्टर में पीडीए चर्चा का आयोजन किया गया। सेवापुरी विधानसभा अंतर्गत बिशुुरपुर सेक्टर में पीडीए चर्चा का आयोजन किया गया। अजगरा विधानसभा अंतर्गत दसवीं पर सेक्टर में पीडीए चर्चा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य उमेश प्रधान हीरालाल मौर्य कन्हैया राजभरबाबूलाल यादव विनोद कुमार राहुल यादव पाखंडी बिना राजेश कुमार सुदामा यादवकाशीनाथ अक्षय प्रधान अवधेश अंबेडकर आदि थे।
