
बड़ागाँव/ वाराणसी। कुआर बाजार स्थित काली माता मंदिर परिसर मे फूलपुर एंव कठिराव संच की कुल 60 आचार्य बहनों को सम्मानित किया गया। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान मे ग्रामीण गरीब वर्ग-मजदूर समाज के कमजोर बच्चो को शिक्षा संस्कार खेल कूद ब्यायाम द्वारा शिक्षित प्रशिक्षित किया जाता है। आरंभ दीप प्रज्वलित,माता सरस्वती का पूजन और एकल गीत से हुआ । आचार्य बहनो को कलम, पानी का बाटल, अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य (सेक्टर न0-1 बड़ागाँव) अर्चना पटेल ने कहा आज के बच्चे देश के भावी भविष्य है। देश तभी विकास करेगा जब सब शिक्षित होगे संस्कारवान होगे। गरीबो के बच्चो को शिक्षित करने का कार्य आचार्य बहनो द्वारा सबसे पुनीत कार्य है। ऐसे शिक्षक आचार्य को सम्मानित करना हमारे लिए सौभाग्य का अवसर है। विशिष्ट अतिथि- सामाजिक कार्य कर्ता कृषि विशेषज्ञ-आनन्द प्रकाश सिंह ने कहा गांव गरीब समाज के बच्चों को शिक्षित एंव संस्कारित किये विना भारत परम वैभव को प्रप्त नही हो सकता। भारत जगत गूरू था। फिर से जगत गूरू रहे तो सबका साथ- सबका विकास, सब पढ़े -सब बढ़े, तभी सम्भव होगा। आचार्य बहनो का यह कार्य ब्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण देश हित मे भावी भारत भविष्य नौनिहाल बच्चो को गढ़ने का कार्य अति सराहनीय है। सच्ची देश सेवा है। ऐसे मातृशक्ति को सम्मानित करना हम सबके लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुआर वृज राज शर्मा, मन्दिर प्रभारी काली प्रसाद गुप्ता, सामाजिक कार्य कर्ता मुनिराज पटेल उर्फ मुकेश असवारी, जायसवाल राइस मिल मालिक कठिराव अजय गुप्ता, भैयालाल गुप्ता, समरजीत शर्मा कुआर, रतनेश सिंह हसनपुर आदि थे। संचालन संच प्रमुख फूलपुर जयन्ती देवी, धन्यवाद ज्ञापन हिरामनी पटेल ने किया।
