वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार देरशाम कटिंग मेमोरियल एवं क्वींस कॉलेज में बनाए गए शेल्टर हाउस में रह रहे श्रद्धालुओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा शेल्टर हाउस मुहैया कराई जा रही व्यवस्थाओं के बाबत जानकारी ली। शेल्टर हाउस में रह रहे लोगों में व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर की। मंत्री ने लोगों को भोजन के पैकेट भी उपलब्ध कराए। शेल्टर हाउस निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को मंत्री रविंद्र जायसवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी श्रद्धालु सड़क पर ठंड में न रहने पाए। ऐसे सभी लोगों को शेल्टर हाउस में रहने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। शेल्टर हाउस के अंदर पेयजल, शौचालय, बिस्तर और ओढ़ने के लिए कंबल आदि की व्यवस्था के साथ-साथ अलाव की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सविता यादव, अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, पार्षद सुशील गुप्ता, दिनेश कालरा, जितेंद्र सिंह मंडला अध्यक्ष मनोज सोनकर सहित अन्य लोग़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *