
वाराणसी। महाकुम्भ के दौरान काशी आ रहे श्रद्धालुओं को वाराणसी जंक्शन स्टेशन पर समुचित सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा है। यात्रियों के लिए रेल प्रशासन की ओर से दो होल्डिंग एरिया बनाई गई है जिसमें लगभग 5000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है एवं उसके साथ मेडिकल की सुविधा 24×7, हेल्पडेस्क, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, टिकट के लिए ईटीवीएम भी लगाई गई है, अनाउंसिंग की सुविधा है और बड़े-बड़े डिस्प्ले बोर्ड लगे है, जिससे ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को मिल रही है।
वाराणसी स्टेशन जंक्शन पर 07 नई ईटीवीएम मशीन लगाई गई है। कर्मचारियों के द्वारा कुल मोबाइल टिकटिंग की सुविधा (UTS) दी जा रही है तथा कुल 06 कार्य कर रहे है। मुख्य परिसर में 24×7 हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। आरपीएफ, जीआरपी एवं कामर्शियल स्टाफ के सभी कर्मचारियों के द्वारा पोर्टेबल माइक, स्पीकर लेकर मुख्य परिसर/प्लेटफ़ॉर्म में घूम-घूम कर ट्रेन के बारे में सूचना दे रहे हैं। यात्रियों के लिए खोया पाया हेल्प डेस्क लगाया गया है। मुख्य परिसर में बाहर 24×7 मेडिकल की सुविधा के लिए EMR तथा दवाइयों की दुकान लगी हुई है। वाराणसी जंक्शन पर यात्रियों के लिए कुल 6 वेटिंग हाल है, जिसमें से 3 भूतल पर व 3 प्रथम तल पर है। रेलवे प्रशासन के द्वारा हर दिन औंड़िहार, पटना, बलिया, अयोध्या, छपरा, प्रयाग तथा झुंसी के लिए स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही है उनकी सूचना प्रसारण के द्वारा लगातार अनाउंसमेंट करके किया जा रहा है जिसके द्वारा सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों से संवाद करके उनको सही जानकारी दी जा रही है जिससे यात्री भीड़ एक जगह एकत्रित न होकर अपने-अपने प्लेटफार्म पर जा रहे हैं तथा भीड़ नियंत्रित प्रणाली का नियमानुसार पालन हो रहा है। वाराणसी रेलवे प्रशासन ने आये हुए यात्रियों के लिए कुल 37 कुम्भ स्पेशल ट्रेने विभिन्न स्टेशन के लिए चलाई है, जिसमें कुम्भ में जाने के लिए चलाए जाने वाली ट्रेनों की संख्या 20 तथा वाराणसी से विभिन्न स्टेशनों (औंड़िहार, पटना, बलिया, अयोध्या, छपरा) के लिए चलाए जाने वाली 17 ट्रेने प्रमुख हैं।
