वाराणसी।महाकुंभ के पलट प्रवाह में काशी आने वाले श्रद्धालुओं को कई प्रकार की सावधानियों के बारे में बताया जा रहा हैं।नमामि गंगे गंगा विचार मंच जिला इकाई की ओर से घाटों पर सुरक्षित स्नान व स्वच्छता पर ध्यानाकर्षण के लिए जनजागरण किया जा रहा है।मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में शनिवार को गायघाट पर अभियान के दौरान लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा था।शिवम अग्रहरि ने सहयोगी जय विश्वकर्मा के साथ गंगातट पर बड़ी संख्या में स्नान के लिए आएं लोगों को बताया कि गंगा के आंचल में साबुन शैंपू का प्रयोग न करें।कपड़ों का विसर्जन न करें।साथ ही दुकानदारों को भी सफाई के लिए चेताया।वाराणसी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों संग विशेष आह्वान किया कि सफाई बनाएं रखने में सहयोग करें।हाथों में स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कूड़ेदान के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।नाव पर सवार लोगों से लाइफ जैकेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने को कहा गया।स्वयं के साथ ही अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान दें।इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।इस दौरान जय विश्वकर्मा, नगर निगम से प्रवीण यादव, गीता, राकेश, मंतारा, सुनीता, रेनू, राजेंद्र पप्पू आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *