वाराणसी। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन बुधवार को आर्य महिला पीजी कॉलेज में किया गया इस मौके पर आकर्षण का केंद्र बनी हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी। भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र और आर्य महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दिलीप सिंह पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कृतिका अग्रवाल प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रही। अध्यक्षता श्रीमती नम्रता चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा काशी ने की।

हथकरघा दिवस के मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने से हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा जरूर इस बात की है कि हम स्वदेशी का उपयोग करें और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर इसका असर दिखाई भी देने लगा है तमाम त्योहारों पर जो हम विदेशी वस्तुओं का उपयोग करते थे उसमें काफी हद तक कमी आई है और हम स्वदेशी का उपयोग करना शुरू कर दिए हैं जरूरत इस बात की है कि इसे बड़े पैमाने पर उपयोग में लाया जाए।

उन्होंने कहा कि हथकरघा का उपयोग आत्मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री के स्वप्न को साकार करने का माध्यम है, हथकरघा निर्मित वस्तुओं का अधिकाधिक उपयोग, आज के परिवेश में आमदनी कैसे बढ़ाई जाए इस दिशा में भी काफी हद तक सार्थक सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा हैंडलूम के प्रयोग से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार मिलेंगे तो उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा यह सोच हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी की है जिसके लिए हम सभी भाजपा के लोग कार्य करेंगे और उस को बढ़ावा देंगे।

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कृतिका अग्रवाल प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा ने अपने उद्बोधन में हथकरघा दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि ब्रिटिश शासन काल में स्वदेशी जागरण अभियान की शुरुआत हुई। इसी कड़ी में हमें हथकरघा दिवस को अपने आत्म सम्मान से जोड़कर देखना चाहिए। अपने देश की प्राचीन संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में प्रधानमंत्री के सार्थक पहल को हम सभी मिलकर मुकाम तक पहुंचाएंगे।

इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था जो सभी के आकर्षण का केंद्र बनी। इसके साथ ही देश के कोने-कोने से आए 51 बुनकरों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम की कड़ी में मॉडल स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ स्वदेशी अपनाओ की थीम पर आर्य महिला पीजी कॉलेज में कल्चरल वॉक भी किया। इसको सभी ने सराहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में गणेश वंदना, भारत के बुनकर – नृत्य, कजरी -जिसके बोल थे काशी बसल शिव के त्रिशूल, तथा कालबेलिया नृत्य का आयोजन नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की छात्राओं द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त एक धागा पहचान देश की बोल के साथ नृत्य का आयोजन भी किया गया जिसे आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने प्रस्तुत किया।

इसके पूर्व कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण श्रीमती पूजा दीक्षित क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा काशी ने दिया, उन्होंने इस मौके पर इस पूरे आयोजन की सार्थकता पर प्रकाश डाला और हथकरघा दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री की सोच के साथ चलना है और उसे साकार रूप प्रदान करना है । इसके साथ ही उन्होंने इस संपूर्ण वृहद कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व भी निभाया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रचना दुबे प्राचार्या,आर्य महिला पीजी कॉलेज तथा कार्यक्रम का संचालन पूजा पांडे क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने दिया।

मंच पर आयुषी श्रीमाली , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, नम्रता चौरसिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा काशी, बबिता तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री, श्रीमती पूजा दीक्षित, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा, काशी मौजूद रही।

कार्यक्रम में राकेश शर्मा क्षेत्रीय मंत्री भाजपा,श्री नवरत्न राठी मीडिया प्रभारी,भाजपा ,श्री एस बी तिवारी, सुनीता सिंह, प्रतिभा सिंह, वंदना सिंह, सुरेखा सिंह, यशा मौर्य,कुसुम सिंह पटेल, विनीता सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *