
वाराणसी। जिला प्रशासन,संस्कृति विभाग की प्रेरणा से प्रेमचंद मार्गदर्शन केन्द्र ट्रस्ट लमही द्वारा प्रतिदिन आयोजित सुनो मैं प्रेमचंद आडियो प्रसारण के 909 दिन पूरे होने पर श्रोताओं और आगंतुकों के विशेष मांग पर प्रेमचंद की कहानियों का सजीव प्रसारण प्रेमचंद स्मारक लमही में तृतीय रविवार में मुंशी प्रेमचंद की क्रांतिकारी देशभक्ति की कहानी दुनिया का अनमोल रतन का संजीव पाठ रंगकर्मी अजय रोशन ने किया। संस्था के निदेशक राजीव गोंड ने कहा की प्रेमचंद की जो कि देशभक्ति की भावना से ओत–प्रोत है। इस कहानी संग्रह में मुंशी प्रेमचंद ने देशप्रेम का वर्णन किया है। मुंशी प्रेमचंद की कहानी संग्रह “सोजे–वतन” जो कि 1908 में प्रकाशित हुई थी। यह वह दौर था,जब हमारे देश के वीर सिपाही देश को स्वतंत्रता प्राप्त दिलाने के लिए मैदान में आजादी की जंग लड़ रहे थे। और यह कहानी में वीरों को हौसला दी है। मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह कहानी ने अंग्रेजी हुकूमत को हीला दी थी जिससे इसे जब्त कर लिया गया था। अजय रोशन का अभिनन्दन कारगिल योद्धा अजय रघुवंशी और सीआइएमएस की निदेशक मुक्ता श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मनोज विश्वकर्मा , ज्योति,अजय यादव, अरविंद , रिशभ, राहुल, राकेश, रामअचल, शिवानन्द, अर्णव, विकास, सुरेश चंद्र दुबे आदि थे। संचालन मनोज विश्वकर्मा, धन्यवाद ज्ञापन डा. राजेश श्रीवास्तव ने किया।
