
वाराणसी। आज़ादी का 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मंगलवार को मीरा फाउंडेशन के अर्दली बाजार स्थित कार्यालय में बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिसमे बच्चो ने नृत्य,संगीत, संवाद, खेल इत्यादि में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि 181 महिला हेल्प लाइन की दीपशिखा कन्नौजिया रही। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों सहित अजय, सोनम प्रसाद, साहिंदा, रागनी, विजय टाटा आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रबंधक विजय कन्नौजिया ने दिया।
