
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा चेतगंज स्थित प्रधान कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने झंडा फहराया। समारोह में नागरिक सुरक्षा निदेशक प्रशस्ति पत्र हेतु चयनित कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा,अभिषेक जायसवाल (भेलुपुर प्रखंड)और धर्मेन्द्र कुमार गौतम (कोतवाली प्रखंड) को सम्मानित किया गया। समारोह में भेलुपुर प्रखंड की ओर से महिला स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा और धन्यवाद ज्ञापन एडीसी विवेक कुमार ने किया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, कन्हैया लाल यादव,मंगला प्रसाद,वीवी सुन्दर शास्त्री,निधि देव अग्रवाल, कृपाशंकर मिश्र, मोहम्मद वसीम खां,अयन बोस, निजामुद्दीन, शहजादे अंसारी,हर्ष जेठी,जय प्रकाश जायसवाल,अरूण जायसवाल, दिलीप कुमार पांडेय,सुरैया बानो समेत विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे।
