
वाराणसी। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल (कोइराजपुर हरहुआ) के ज्ञानपीठ सभागार में जी-20 के अन्तर्गत Y-20 के सन्दर्भ में एक पैनल वार्ता बुधवार को सायं पांच बजे होना सुनिश्चित है। इस पैनल वार्ता में रूस तथा जापान सहित कुल छह विदेशी शिष्ट मंडल के सदस्य तथा दो भारत सरकार के प्रतिनिधि, विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। जिसका मुख्य विषय “परस्पर सौहार्द एवं शांति निर्माण का साझा भविष्य” है
।
