वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा गोद लिए गए कम्पोजिट विद्यालय (नया पान दरीबा चेतगंज) में स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। प्रधानाचार्य शाखाध्यक्ष व सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर विशेष प्रस्तुति भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। कक्षा सात के शिवा अग्रहरी का भाषण ‘गुलामी का मतलब वो क्या जानें…’ समाज को झकझोर देने वाला था । कार्यक्रम के पश्चात् बच्चों में शाखा की ओर से खाद्य सामग्री वितरित किए गएं ।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व कमल कुमार सिंह (उपाध्यक्ष संस्कार) व

कार्यक्रम संयोजिका संयोजक प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, नेहा सेठ, श्याम सेठ, ऊषा सिंह व सतीश कुमार सिंह रहें ।

इस अवसर पर प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख राजेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, शाखाध्यक्ष राकेश मौर्य, सचिव सीमा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सोनिका गुप्ता, यशोदा बरनवाल, रवि प्रकाश बरनवाल, राजू वर्मा, नीरज सेठ, कमल कुमार सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, श्यामजी सेठ, सतीश कुमार सिंह, आदि सदस्यों के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी व बच्चे उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *