बरेका के सूर्य सरोवर पर जीवित्पुत्रिका पूजन समारोह का भव्य आयोजन, माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु की कामना के साथ की पूजा-अर्चना

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के सूर्य सरोवर पर शनिवार को जीवित्पुत्रिका पूजा समिति के तत्वावधान में जीवित्पुत्रिका पूजन समारोह का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्य सरोवर पर विधिवत पूजन-अर्चन कर अपने पुत्रों की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। समारोह में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

 

 

कार्यक्रम के दौरान जीवित्पुत्रिका पूजा समिति द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान लिखित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल ने समारोह में उत्साह एवं उल्लास का एक और रंग भर दिया।

 

कार्यक्रम में जीवित्पुत्रिका पूजा समिति के संरक्षक एवं बरेका के मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) श्री राम जन्म चौबे, सह संरक्षक एवं उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर श्री बी. पी. गुप्ता, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (टूलिंग एवं मॉड) श्री राजेश कुमार,उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ब्लॉक मनोज कुमार,वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री राजकुमार गुप्ता, जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री राम प्रवेश यादव, समिति के संस्थापक श्री हरिशंकर यादव, अध्यक्ष श्री आर.एन. सिंह, उपाध्यक्ष श्री पंकज श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह एवं महामंत्री श्री ऋतुराज सिंह यादव सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

जीवित्पुत्रिका पूजन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *