
वाराणसी। प्राथमिक विद्यालय आशापुर प्रथम में बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना और संवेदनशीलता जगाने के उद्देश्य से ‘प्रकृति ही भक्ति है’ विषय पर निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला, मौलिक विचारों और अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
‘प्रकृति ही भक्ति है’ कैंपेन की शुरुआत कोविड-19 के समय लंदन में रह रहे समाजसेवी श्री संदीप शर्मा और उनकी शिक्षिका श्रीमती कल्पना तिवारी के प्रयासों से शुरू हुई। जो वाराणसी जनपद में निरंतर जारी है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान विद्यार्थियों को ‘प्रकृति ही भक्ति है’ का संदेश लिखे विशेष बैग देकर पुरस्कृत किया।
इस गरिमामयी आयोजन एवं पुरस्कार वितरण में श्रीमती कल्पना तिवारी के मित्र तथा लंदन निवासी समाजसेवी श्री संदीप शर्मा एवं उनके मित्रों का विशेष योगदान एवं सौजन्य रहा।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक की एआरपी टीम गणित एआरपी श्री श्रीनिवास सिंह, विज्ञान एआरपी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, हिंदी एआरपी श्री रविंद्र यादव, अंग्रेजी एआरपी श्री संतोष मौर्य तथा श्री संतोष त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply