
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।सोनारपुर स्थित कुच बिहार कालीबाड़ी जिर्णोद्धार के लिए बंगीय समाज एवं क्षेत्रीय जनों ने बंगाली टोला वार्ड नंबर 91 के पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी दादा साथ वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्त जी से भेंट किए।
वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव जी ने पश्चिम बंगाल राज्यसभा सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य जी एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील बंसल जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी संग कुच विहार काली मंदिर में मां का दर्शन पूजन विधिवत किया।
तत्पश्चात् उपस्थित जनों ने विशाल बैठक किया।। बैठक में कुच विहार ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर पी के हाजरा जी ने समस्त विषयों को अवगत कराया गया।
उक्त बैठक में सौमिक भट्टाचार्य जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि आज जो दुर्व्यवस्था काली मंदिर में है बहुत ही शीघ्र निराकरण कर दिया जाएगा।
सुनील बंसल जी ने कहा कि चारों तरफ हरियाली पेड़ पौधा साथ ही कम्युनिटी हाल भी बनाया जाएगा। मां काली की पूजा पाठ भी सुचारू रूप से हो सके इसकी भी व्यवस्था तत्काल होगा।
उक्त बैठक में वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी जी उपस्थित थे।
बैठक का संचालन बंगीय समाज के सचिव देवाशीष दास जी ने किया।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के समस्त सदस्यगण, महानगर के पदाधिकारीगण सहित तमाम मंदिर के भक्तगण की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के पूर्व बंगाली टोला वार्ड नंबर 91 के पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी जी ने सौमिक भट्टाचार्य जी को गुलदस्ता एवं माला पहनकर स्वागत किया।

Leave a Reply