
हाथी बरनी इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह
वाराणसी। सेवापुरी विकासखंड के हाथी बरनी इंटर कॉलेज सभागार में गुरुवार को भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश के नवनिर्माण में गुरुजनों का योगदान और सहयोग अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल तथ्यों का संप्रेषण नहीं करता, बल्कि वह छात्र को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। उन्होंने श्रद्धेय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सपनों के भारत के निर्माण में यूपी सरकार की कटिबद्धता को भी रेखांकित किया। अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ. राजेश पाठक ने कहा कि भारत ने गुरु का मार्ग चुना है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है। शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से ही मानवता और अच्छाई की स्थापना संभव है।
इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार राय, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह सहित कई वक्ताओं ने शिक्षा की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन एसकेडी ग्रुप की चेयरमैन शशिकला पांडेय और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश प्रसाद पांडेय ने किया। समारोह में दो दर्जन से अधिक शिक्षकों को अंग वस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक सहित पीपीसी के उमेश उपाध्याय, विनोद सिंह, सुधीर उपाध्याय, जितेंद्र अग्रहरि, मनोज कुमार दुबे, अरुण कुमार मिश्रा और भावेश सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. असीम कुमार राय, डॉ. रजनीशकांत मिश्रा, राजेश यादव, विनोद यादव, राकेश पांडेय, अर्चना राय, मधुमिता सिंह एवं आकांक्षा त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही।
