धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस पर व्यापारियों ने किया ध्वजारोहण

 

वाराणसी। जश्न ए आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर तथा मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल समिति का 20वें स्थापना दिवस पर मीरापुर बसही चौराहा स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर अध्यक्ष मृत्युन्जय सोनकर तथा संरक्षक भोलानाथ पटेल, महेश्वर सिंह व राज बहादुर सोनकर ने ध्वजारोहण किया। संयोजन अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर के नेतृत्व में महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन लता मौर्य, प्रभारी अनीता पटेल,संगठन मंत्री मुकुंद सेठ शेखर बाबा , मीडिया प्रभारी राम जी उर्फ बबलू, खुनखुन पटेल व समस्त कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारियों ने किया। व्यापार मंडल के संस्थापक सदस्य मंगला यादव, सरोज कुमार, दीनदयाल गुप्ता व शिवपूजन प्रजापति का अंग वस्त्र पहनाकर संगठन के अध्यक्ष व संरक्षक मंडल ने सम्मानित किया। अध्यक्ष ने सभी संस्थापक सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संस्थापक सदस्यों ने जिस उद्देश्य से 2004 में संगठन की नींव रखी थी। संरक्षक राज बहादुर सोनकर द्वारा भारत के आजादी के लिए शहीद हुए वीर जवानों की गाथा सुनाई और लोगों को राष्ट्रहीत के प्रति जागृत रहने के लिए प्रेरित किया ,महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन लता मौर्य द्वारा “ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी” गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डा.अनिल सिंह, डॉ ओ.पी. सिंह,उपनिरीक्षक सौरव तिवारी, अनिता पटेल ,बृजेश कुमार ,किशन सेठ, मुकुंद सेठ, शेखर बाबा, कन्हैया गुप्ता ,विनोद शर्मा, दिलीप गुप्ता तथा सरोज कुमार उर्फ खुनखुन पटेल, शिवपूजन प्रजापति, शीतल गुप्ता, संतोष यादव, रमेश उपाध्याय, संजय यादव, त्रिभुवन पटेल, राजू सोनकर के साथ सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *