रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन एवं बंगाल सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक शव दाहन लंका चौराहा मालवीय मूर्ति के पास किया गया।

सुंदरपुर स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर से जुलूस निकालकर मालवीय मूर्ति के पास पहुंचकर ममता बनर्जी के के पुतला पर आग लगाया गया।

जुलूस में कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी मुर्दाबाद , ममता सरकार बर्खास्त करो, वंदे मातरम, बंगाल सरकार बर्खास्त करो आदि नारे लगाकर चल रहे थे।

उक्त कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय बजरंग दल काशी प्रांत के महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्या कर रहे थे।

प्रमुख रूप से सर्वश्री अरबिंद शर्मा , हरिनाथ सिंह , करण जायसवाल , अमित मिश्रा , राजेश गुप्ता, अजय मौर्या आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *