
पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद बंद करो के लगे नारे
वाराणसी। आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश में उबाल है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में शुक्रवार को छात्र छात्राओं ने आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाल कर पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले में निरीह लोगों पर हमला भारत की आत्मा पर हमला है। ऐसे आतंकवादियों को नेस्तनाबूद कर पाकिस्तान को भी सबक सिखाने की जरूरत है। प्राचार्य डॉ दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस कायरता पूर्ण हमले में शहीद हुए लोग पर्यटन पर गए थे। पीठ पीछे से आकर हमला हुआ जिसपर हर भारतीय खून के आंसू रो रहा। अब समय आ गया है जब पाकिस्तान को सबक सिखा दिया जाए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लोकनाथ पांडेय ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि अब आतंकी भेड़ियों को उनके अंजाम तक पहुंचाए बिना भारत चैन से नहीं बैठेगा। भारत के शेर सीमा पर पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं, बीते दो दिनों में कई आतंकी मारे भी जा चुके हैं। इसके पूर्व कॉलेज परिसर से आतंकवाद विरोधी रैली निकाली गई। जो विभिन्न स्थानों से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में चल रहे छात्र-छात्राएं “पाकिस्तान मुर्दाबाद” “पाकिस्तान होश में आओ” आदि नारे लगाते चल रहे थे। प्रबंधक अजय सिंह, सीमा सिंह, प्राचार्य डॉ .दयाशंकर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लोकनाथ पांडेय, डॉ. वैभव मिश्रा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. मारुति नंदन मिश्रा, डॉ. स्वतंत्र प्रकाश, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अवधेश सिंह, अवनीश सिंह , विकास सिंह, अभिषेक मिश्रा आदि थे।
