
वाराणसी।लायंस क्लब वाराणसी गंगा ने 47 वां अधिष्ठापन समारोह सारनाथ स्थित नंदगाँव में मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष ला. जगत नारायण श्रीवास्तव के आतिथ्य में मनाया गया। उन्होंने कहा कि लायंस इंटरनेशनल विश्व की सबसे बड़ी विशालतम समाज सेवी संस्था है जो 210 देशों के माध्यम से 1400000 सदस्य इसके पूरे विश्व में 24/7 सेवा करते रहते हैं रिलायंस का उद्देश्य सेवा करना है हमारे मंडल में 3200 से ज्यादा लायन सदस्य हैं, और पूरे मंडल में अनेकों स्थाई सेवा कार्यक्रम सेवा के चलाए जा रहे हैं, विश्व से अंघ्तव की समाप्ति करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
प्रारंभ में मंचासीन विभूतियों ने समारोह का दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सम्मानित अतिथि,पूर्व गवर्नर डॉ अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। उद्बोधन में कहा कि हम सभी को लायंस क्लब पर गर्व है, और लायंस क्लब जितने सेवा के कार्य कर रहा है, उतनी कोई भी संस्था सेवा का कार्य नहीं कर पाती एवं लायंस क्लब द्वारा उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार के कार्यक्रमों में भी बराबर सहयोग प्रदान करता रहा है। मैं इसकी भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं। गणेश वंदना की प्रस्तुति पीहू गुप्ता द्वारा की गई।स्वागत भाषण लायन अजातशत्रु सिंह अध्यक्ष 22-23 द्वारा किया गया और उन्होंने अपने विगत वर्ष के कार्यक्रमों के बारे में बताया। सचिव रिपोर्ट 22- 23 के सचिव लायन दीपक गुप्ता ने प्रस्तुत की।
35 नए सदस्यों का शपथ ग्रहण लायन बलवीर सिंह बग्गा, उपमंडलाध्यक्ष द्वारा कराया गया, उन्होंने सभी नए सदस्यों को लायंस क्लब के बारे में एवं उसके द्वारा किए गए सेवा कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की।
नए पदाधिकारियों का पदारोहण पूर्व गवर्नर लायन दीपक अग्रवाल द्वारा कराया गया, स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम पर पूरा पदग्रहण समारोह आयोजित था , स्वतंत्रता दिवस समारोह के धुन जय हो-जय हो…, मां तुझे सलाम…..पर एवं सभी पदाधिकारियों से कैंडिल की दीप से ज्योति से ज्योति जलाते चलो…. की गीत पर नई टीम लायन संजय गुप्ता अध्यक्ष, रविंदर सेठ सचिव, विशाल जायसवाल कोषाध्यक्ष, दीपक गुप्ता उपाध्यक्ष, पिकू अग्रहरि उपाध्यक्ष एवं 20 अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
लायन संजय गुप्ता, अध्यक्ष ने शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में कहा की कि मैं पहले दिन 1 जुलाई से ही यह शपथ ले लिया था, पूरा वर्ष में गरीब एवं दीन दुखियों की सेवा में लगा दूंगा, उसी कड़ी में लगातार खिचड़ी का वितरण, जलेबी का वितरण, फल का वितरण, खिचड़ी बाबा मंदिर पर, रोटी बैंक की स्थापना द्वारा जरूरतमंदों को रात्रि में पूरे खाने की व्यवस्था, वाटर कूलर की स्थापना, नेत्र रोगियों की सेवा, हेल्थ कैंप, फ्री ओपीडी आदि का आयोजन लगातार किया जा रहा है।आगंतुकों का स्वागत नए सचिव लायन रविंद्र सेठ द्वारा किया गया।
*लायन कमलेश जिंदल* एवं रोटी बैंक संचालक ….. को एवं अन्य लायन बंधुओ को कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।
रीजन चेयरमैन *लायन अशोक वर्मा* द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया।
सम्मानित अतिथि उपमंडलाध्यक्ष अर्पनथर दुबे ने कहा कि भारत में लायन्सवाद बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, सेवा कार्य सबसे ज्यादा भारत में ही संपन्न किए जाते हैं, हमारे डिस्ट्रिक्ट के लायन सदस्य ने विगत वर्षों में उल्लेखनीय सेवा कार्य किए हैं जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है ।
विगत वर्ष के अध्यक्ष लायन अजातशत्रु सिंह सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता को पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन लायन सिद्धार्थ गुप्ता एवं नेहा कक्कड़धन्यवाद प्रकाश लायन डॉक्टर शोभनाथ सिंह द्वारा किया गया।
*लायन संजय गुप्ता, अध्यक्ष*
