
वाराणसी। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मीरा फाउंडेशन, वाराणसी की ओर से आईआईएमयूएन फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों एवं उनकी माताओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योति तथा मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षक राशि सिंह और आकांक्षा सिंह ने बच्चों व माताओं से संवाद किया। इस दौरान बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक विकास, शिक्षा तथा मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के प्रभावों पर चर्चा की गई। बच्चों ने अपने सपनों और भविष्य की आकांक्षाएं साझा कीं। माताओं को बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करने, उनकी बातें ध्यान से सुनने और उनकी भावनाओं को समझने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। विजय टाटा, शाहिंदा हसीब, दीपशिखा, अजय, मनोज, संजय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसमें 50 से अधिक बच्चों और उनकी माताओं ने सहभागिता की। मीरा फाउंडेशन बच्चों की शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Leave a Reply