वाराणसी। संयुक्त व्यापार मंडल वरुणापार ने एसीपी कैंट डॉक्टर अतुल अंजान का भव्य स्वागत एवं सम्मान उनके पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पर किया। डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी रविवार को बड़ा लालपुर बीडीए कॉलोनी में जिस तरह से मां बेटी की जान बचाई उससे व्यापारियों में सुरक्षा की दृष्टि से काफी हर्ष है। व्यापारियों ने डॉक्टर अतुल अंजान के सूझबूझ की सराहना की उनके पूरे टीम को बधाई दिया।

सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सेठ ने कहा सर्राफा व्यापारियों के बीच में प्रशासन के प्रति सुरक्षा का भरोसा है भोजुवीर व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद सोनकर ने कहा प्रशासन की सूझबूझ वाले कम से व्यापारी सुरक्षित नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं शिवपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ मधुर जायसवाल ने कहा व्यापारियों के प्रति प्रशासन का सुरक्षा भरोसा बढ़ा है हम इस कदम की सराहना करते हैं इस अवसर पर मीरापुर बसही व्यापार मंडल के संरक्षक महेश्वर सिंह महामंत्री किशन सेठ भोजूवीर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता महामंत्री मुन्ना लाल मौर्या संरक्षक आनंद सोनकर उपाध्यक्ष विजय अस्थाना शिवपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ मधुकर जायसवाल महामंत्री रमेश जायसवाल चांदमारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश राजभर उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सेठ महामंत्री मुकुंद सेठ वीडीए कॉलोनी लालपुर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह के साथ व्यापारीबंधु डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *