
वाराणसी। चंद्रयान-3 की चांद पर साउथ पोल में सफल लैंडिंग पर देश में खुशी की लहर व्याप्त है।देशवासी अपने महान वैज्ञानिकों के अथक मेहनत पर गर्व कर रहे हैं। शाम को जैसे ही चंद्रयान-3 के सफलता मिलते ही लोग झूम उठे। सड़कों पर भारत माता की जय जयकार करने लगे। वरुणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार में महान वैज्ञानिकों के मेहनत पर टकटकी लगाए लोग इसरो की सफलता पर अपने को रोक नहीं सके और तिरंगा लहराते हुए,मिठाई और पटाखा लेकर जश्न मनाने लगे। इस अवसर पर विपुल कुमार पाठक,विकास बरनवाल,विनोद पांडेय भैयाजी,रमेश बधावन,आनंद गोस्वामी,आकाश श्रीवास्तव जुगनू,रामजी चौधरी,मनोज दुबे,ज्ञान प्रकाश राय,संजीवन यादव,राजेश तिवारी आदि सहित क्षेत्र के व्यापारी और नागरिक शामिल थे।
