
राष्ट्रीय ट्रेडीशनल लाठी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023
वाराणसी। मीरापुर बसहीं स्थित लान में ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स फेडरेशन इंडिया की ओर से राष्ट्रीय ट्रेडीशनल लाठी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। जिसमे मध्य प्रदेश प्रथम, महाराष्ट्र को दूसरा, आसाम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय प्रतियोगता में 15 राज्यों से करीब 630 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश चौधरी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, शिवानंद राय, रविचंद्र सोनकर, शरद वर्मा, एडीएम मणिलाल यादव, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा,एमएलसी विशाल सिंह चंचल,उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने दीप प्रज्वलित और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों का स्वागत फेडरेशन के पदाधिकारियों ने किया। बताया कि कई प्रदेशों में प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। विजयी प्रतिभागियों को अतिथि एसीपी कैंट अतुल अंजान त्रिपाठी, उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा और कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महासचिव डॉ राजेशचौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सैयद मसूद, सुंदर वेलम, सचिव बसंत उपाध्याय,प्रेसिडेंट यूपी विनोद कुमार सोनकर और उ.प्र.ट्रेजरार विनोद कुमार शामिल आदि थे।
