वाराणसी। मीरापुर बसहीं उद्योग व्यापार मंडल समिति का कार्यकाल 5 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकारिणी की बैठक रविवार को व्यापार मंडल के कार्यालय में आहूत की गई। जिसमें बीते सभी वर्षों में हुए व्यापारिक हितों के कार्यक्रमों पर चर्चा व समीक्षा हुई। अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने कार्यकारिणी के सभी पदो व सभी वर्गों को तत्काल प्रभाव से भंग करते हूए साधारण सभा की बैठक 10 सितम्बर को बुलाने का आह्वान किया। जिसमें मुख्य पदों पर चयन तथा कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया जाएगा। संविधान में यथोचित संसोधन पर भी विचार किया जाएगा। जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई और बैठक को 10 सितंबर के लिए स्थगित किया गया। बैठक में भोलानाथ पटेल ,राज बहादुर सोनकर, महेश्वर सिंह ,मृत्युंजय सोनकर, बृजेश कुमार ,किशन सेठ, संग्राम सिंह पटेल ,शेखर बाबा, मुकुंद सेठ, राजकुमार सोनकर, विजय नारायण वर्मा, डॉक्टर ओपी सिंह, बिनोद शर्मा,अनीता पटेल, कंचन लता मौर्य, खुनखुन पटेल,सरोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *