
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज में बुधवार को नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से प्रारंभिक अग्नि सुरक्षा विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विवेक कुमार और कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने छात्राओं को प्रारंभिक अग्नि सुरक्षा के तहत विभिन्न प्रकार के आग और उससे बचाव का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य पूनम सिंह, प्रेमलता आदि शामिल थीं।
