वाराणसी। बेनियाबाग स्थित रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा कार्यालय में बुधवार को सोसाइटी का स्थापना दिवस मनाया गया। रेडक्रास के संस्थापक सर हेनरी ड्यूनैंट के चित्र पर सदस्यों और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। सचिव डा.संजय राय ने झण्डारोहण किया। सचिव डा.संजय राय ने रेडक्रास की स्थापना,कार्य और उद्देश्यों से अवगत कराया। आगामी सेवा कार्य पर चर्चा हुई। इस अवसर पर चेयरमैन विजय शाह,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अरविन्द विश्वकर्मा, रोहित बालानी,राजीव गुप्ता,भाल शास्त्री आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *