गोरखपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ गोरखपुर ने रविवार को बक्शीपुर के चित्रगुप्त मंदिर में प्रभात संगीत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के द्वारा पूर्व में हुए रक्तदान कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले सहित आभा सेवा सदन टीम और प्रभात संगीत कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोरखपुर के वरिष्ठ आनंद मार्गी व मुख्य अतिथि अखिलेन्दू श्रीवास्तव द्वारा आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक श्री श्री आनंद मुर्ति जी के प्रतिकृति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत पूजा समृद्धि आकृति परिधि तन्वी वेदांश आराध्या सृष्टि साक्षी रोशनी अर्चिता साधना संगीता डॉ रंजना बागची नंदनी एवं रूमा द्वारा प्रभात संगीत गायन एवं नृत्य प्रदर्शन किया गया।

अवधूतिका आनंद अदिति आचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि आनन्द मार्ग प्रचारक संघ संस्था के प्रवर्तक श्री प्रभात रंजन सरकार को लोग श्री श्री आनंद मूर्ति के नाम से जानते हैं। इनके द्वारा प्रथम प्रभात संगीत 14 सितंबर 1982 को देवघर (झारखंड) में दिया गया। इसके बाद अगले 8 वर्षों तक एक के बाद एक 5018 प्रभात संगीत की रचना की गई जिससे एक संपूर्ण संगीत शास्त्र का निर्माण हुआ। यह सिर्फ गीतों का संग्रह नहीं बल्कि आध्यात्मिक अनुभवों का एक महासागर है प्रत्येक संगीत में एक विशेष भाव एक विशेष अवस्था और एक विशेष अध्यात्मिक संदेश निहित है।

अवधूतिका कल्यानमया आचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव जीवन में संगीत का बहुत महत्व है। इतिहास गवाह है कि संगीत के माध्यम से समाज में बहुत बड़े बड़े परिवर्तन किए गए हैं। इस माध्यम से गायक अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है और इसके द्वारा समाज में परिवर्तन भी लाया जा सकता है।

संस्था के कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले 26 व्यक्तियों सहित प्रभात संगीत गायन एवं नृत्य प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेन्दु श्रीवास्तव द्वारा अपनी बातों को रखा गया और आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भक्ति प्रधान संजय श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान के सागर मेजर साकेत द्वारा किया गया जिससे लोग पूरे कार्यक्रम में उर्जावान बने रहे और अलग-अलग जानकारियां जानने को मिलीं।

इस अवसर पर राजेंद्र, संजय तिवारी अभिनव प्रकाश डा धनीराम मौर्य नंदनी कृपाचार्य सुनील करुणानंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *