
गोरखपुर।हिंदुस्तान अकैडमी प्रयागराज उत्तर प्रदेश व संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक कला और संस्कृति के संवर्धन के सार्थक उद्देश्य हेतु हिंदी विभाग जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महाराजगंज उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ” शिक्षा संस्कृति और संस्कार का प्रसार”, “भारतीय परंपरा बौद्ध दर्शन और साहित्य” से संबंधित राष्ट्रीय संगोष्ठी जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज ,महाराजगंज में आयोजित किया गया l
संगोष्ठी में महाराजगंज जनपद के ही घुघली ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत श्रीमती अर्चना सिंह का शोध प्रबंध “नारी समस्या सशक्तिकरण एवं मानवता ” पुस्तक का विमोचन डॉ. सी. एम. नौटियाल( पूर्व परामर्श -दाता )
भारती अकादमी नई दिल्ली,संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महराजगंज श्री संतोष शर्मा,जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार शर्मा जी,आयोजन सचिव डॉ बलराम भट्ट माननीय प्रबंधक पीजी कॉलेज ,प्रोफेसर कविता शाह माननीय कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, डॉ अजीत कुमार सिंह सचिव हिंदुस्तान अकैडमी प्रयागराज उत्तर प्रदेश, सहसंयोजक डॉ अजय कुमार मिश्र सहायक आचार्य पीजी कॉलेज , डॉ राणा प्रताप तिवारी पीजी कॉलेज, डॉ विजय आनंद मिश्र सहायक आचार्य पीजी कॉलेज डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव पीजी कॉलेज डॉ नंदिता दास मिश्रा पीजी कॉलेज और मुख्य नियंता डॉ विपिन यादव, पी जी कॉलेज आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में उनके कर कमलों से हुआl 
उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 28 फरवरी को वृहद विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गयाl इसमें प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जिन बच्चों ने सही उत्तर दिया उनको और उनके विज्ञान शिक्षकों को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का प्रभावी व कुशल संचालन डॉ शांतिशरण मिश्र जी के द्वारा किया गया l
