
तीन लाख आबादी को मिला लाभ, सपा शासन पर साधा निशाना
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 495 करोड़ की गोड़धोइया नाला परियोजना का निरीक्षण कर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, जबकि उनकी सरकार ने प्रभावितों को मुआवजा दिया। सीएम ने बताया कि नाला पुनरोद्धार से 17 वार्डों में जलभराव खत्म हुआ और तीन लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। 9.5 किमी लंबे नाले के साथ सड़क, रेलिंग, लाइटिंग व हरियाली विकसित की जाएगी। उन्होंने लोगों से नाले में कूड़ा न फेंकने की अपील की।













Leave a Reply