वाराणसी। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल (कोइराजपुर) के कला संकाय के विद्यार्थियों ने शनिवार को विशेष शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्रेरणादायी फिल्म “अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी” देखी। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित है, जिसकी संकल्पना प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता की चर्चित पुस्तक “द मोंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर” से ली गई है। फिल्म ने विद्यार्थियों को गहराई से प्रभावित किया और यह संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना कर ही व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा प्रदान कर सकता है। छात्रों ने इसे एक प्रेरणादायी अनुभव बताते हुए कहा कि इसने उनके अंदर आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की भावना को और प्रबल किया है। इस अवसर पर विद्यालय के सहनिदेशक आयुष्मान सिंह भी छात्रों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह कृति युवाओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाती है और समाज में सकारात्मक सोच तथा कर्मशीलता का संदेश देती है। साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माता-निर्देशक एवं पुस्तक के लेखक शांतनु गुप्ता को हार्दिक बधाई दी और कहा कि उनका यह प्रयास समाज एवं विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत उपयोगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *