
चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं
राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न एवं शान -ए- काशी अलंकरण से विभूषित करने वाले काशी क्षेत्र में इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास जी ही अधिकृत हैं I
देश, प्रदेश, समाज, पत्रकारिता का विकास हो अथवा साहित्यिक विकास हो उसमें डा. कैलाश सिंह विकास प्रथम पंक्ति में तत्परता से उपस्थित मिलते हैं I
पत्रकारिता जगत में जहां इण्डियन एसोसियेशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारों डाक्टरों, समाजसेवियों और साहित्यकारों को प्रति वर्ष, 29 मई को काशीरत्न एवं शान- ए – काशी से अलंकृत कर अपनी पहचान बना चुके हैं।
वहीं नज़र न्यूज नेटवर्क के मुख्य प्रबंध निदेशक के रूप में समाचारों की दुनिया में लाखों दर्शकों को जोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किये हैं I
साहित्य और कला के विकास के लिए डा विकास जी चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) से जुड़कर इस संस्था को आज इतनी ऊंचाई देने से लेकर अपने सहयोगात्मक भाव,पूर्ण क्षमता और दक्षता के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखते हैं I
खबर से असर तक, जन मानस के अधर तक, गाँव से शहर तक इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से अपनी पहुँच बना लिए हैं I
“नज़र न्यूज नेटवर्क ” आज चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) का एक महत्वपूर्ण अंश और अंग बन गया है I
आपकी पत्रकारिता धर्म निर्वहन के लिए चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) बहुत ही आशा भरी नजरों से विनम्र आभारी है I
आप जैसे कर्मठ और वरिष्ठ पत्रकार,जो अपनी लेखनी की धार दिनों दिन तेजी से इस संस्था के लिए तेज किये हुए हैं। आगे भी नाम को और रोशनी देते रहें। संस्था की ओर से हम अपने सजल नेत्रों से आपका हृदय से हम अभिनंदन और वंदन करते रहेंगे I
पौत्र तेजस सिंह, बेटा आशीर्वाद सिंह, बहू राधा सेठ सभी बधाई के सुंदर पात्र हैं, जो डा विकास जी की इस यात्रा के साक्ष्य एवं सहयोगी रहे हैं I
चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) परिवार ऐसे मृदु भाषी, संयमी और वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास जी के उज्ज्वल भविष्य की सुखद कामना करता है I
इंजी. राम नरेश “नरेश”
राष्ट्रीय अध्यक्ष
चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट)
