
शिक्षक दिवस समारोह
वाराणसी। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 136 वीं जयंती (शिक्षक दिवस) एजुकेशन सेंटर कोचिंग संस्थान में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्र रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्पांजलि से हुआ। आज के परिदृश्य में “गुरु एवं शिष्य” के संबंध पर बहुत ही परिचर्चा आयोजित हुई। “शिक्षक-राष्ट्र के निर्माता” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में आद्रीजा श्रीवास्तव- प्रथम, सार्थक सिंह द्वितीय और ओम श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के निदेशक संजय श्रीवास्तव (चंचल) ने छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महेश चंद द्विवेदी, विनय प्रकाश, बादल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव,वनिशा श्रीवास्तव आदि थे
प्रबंधक साधना श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है और शिक्षा के माध्यम से एक सुयोग्य नागरिक बनाकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देता है। विद्यार्थियों को भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनने का संकल्प दिलाते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस पर बहुत-बहुत अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।
