
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से ” शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता शाखा परिसर आई. सी. पांडेयपुर में हुआ I प्रथम स्थान पर कीर्ति सोमानी प्रथम,साक्षी यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसमे वाराणसी तथा आस – पास के क्षेत्रो से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्वागत शाखा अध्यक्ष सीए. अनिल कुमार अग्रवाल,
जज की भूमिका में सीए.जमुना शुक्ला, सीए.विशाल लोहिया, एवम सीए. ऐश्वर्या खेंडेलवाल रही। संयोजन शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए. विकास द्विवेदी ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए. नीरज कुमार सिंह ने दिया।
