
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का सोमवार की शाम वाराणसी एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बुके से स्वागत कर जोरदार नारेबाजी की। एयरपोर्ट से हरहुआ होते हुए वे सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवपाल यादव ने सभी से मुलाकात कर हालचाल लिया और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। इसके उपरांत वे नमोघाट, राजघाट स्थित गोवर्धनधाम पहुंचे। जहां आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, डॉ. ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, आनंद मौर्या, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, अनुज यादव एडवोकेट, महेंद्र सिंह यादव, पूजा यादव, संजय यादव पार्षद, राजू यादव,विजय टाटा, कमलेश पटेल, विष्णु शर्मा, धर्मेंद्र यादव, शंभू यादव, शमीम अंसारी, राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।
