
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।परंपरा गत अनुसार तुलसी घाट पर नाग नथिया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि संकट मोचन के महंत विश्वंभर महाराज जी के उपस्थित में हुआ। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी रहे।
कार्यक्रम के पूर्व पंडित सोनू महाराज के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण जी अपने साथियों के साथ बॉल खेलते रहे। बॉल गंगा नदी में गिरने पर भगवान सबको किनारे छोड़कर नदी में कूद पड़े एवं कालिया का मर्दन कर हर्ष के साथ लौट आए।
कालिया का मर्दन होते ही संकट मोचन के महंत भगवान को गुलाब का माला पहनाकर अभिनंदन किया। चारो तरफ हर हर महादेव के नारे से भक्ति मय हो गया वातावरण।
असंख्य में भक्तगण रहे। हर कोई भक्ति रस में झूमते रहे। ऐसा लगता रहा सचमुच अपने आंखों के सामने स्वयं भगवान श्री कृष्ण जी उपस्थित हुए है।
सुरक्षा की दृष्टि से समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता सेनगुप्त के नेतृत्व में सदस्यगण ड्यूटी किए। जिसका संचालन भेलूपुर के इंचार्ज विजय मिश्रा कर रहे थे।
साथ ही साथ नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में भेलूपुर प्रखंड के सदस्यगण भी उपस्थित रहकर मुस्तैदी से सेवा किए।
