
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को भाजपा गुलाब बाग महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्री प्रकाश शुक्ला (कार्यालय मंत्री, काशी क्षेत्र), महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, नवीन कपूर, प्रमोद यादव, चन्द्रशेखर, पूजा दीक्षित, विनोद गुप्ता, प्रवीण राय, मधुकर चित्रांश, अशोक यादव, अजय गुप्ता, पिंटू, रजनीश कनौजिया, अवधेश राय, शैलेन्द्र सिंह, शोभनाथ विश्वकर्मा,मनीष गुप्ता, अशोक पांडेय, अशोक मौर्या, राजेन्द्र कुमार, अमित, राधे कृष्ण जायसवाल, प्रमील पांडेय और दिव्यांशु सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों को आत्मसात करने और समाजसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
