
वाराणसी । सोमवार को वसन्त कन्या महाविद्यालय में मूल्य संवर्द्धन पाठ्यक्रम के अंतर्गत ‘थियोसाॅफीः एक परिचय’ पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उमा शंकर पाण्डेय, थियोसाॅफिकल सोसायटी के राष्ट्रीय व्याख्याता तथा भारतीय अनुभाग, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड महासंघ के अध्यक्ष रहे।
मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने व्याख्यान में थियोसाॅफी के ऐतिहासिक पक्ष, विभिन्न आधार तथा उसके मूल द्वारा उद्देश्य पर विस्तृत तथा गंभीर दृष्टि प्रस्तुत की तथा वैज्ञानिक आधारों से उन्हें सम्पुष्ट भी किया। 
कार्यक्रम का संयोजन डा शशिकेष कुमार गोंड तथा धन्यवाद ज्ञापन डा प्रतिमा सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक/शिक्षिकायें जिनमें डा सपना भूषण, डा शशिकला, डा आशीष सोनकर, डा नैरंजना श्रीवास्तव, डा आरती कुमारी, डा आरती चौधरी, डा सरोज उपाध्याय, डा वर्षा सिंह, डा दीक्षा जायसवाल, डा अनु सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
