श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन 

वाराणसी। भारत राष्ट्र के सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण के संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान यज्ञों वै विष्णु: कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को प्रात: कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री के नेतृत्व मे हनुमत व्रतम की पूजा की गयी। त्रंबकेश्वर हाल में दक्षिण भारत से आए हुए वैदिक विद्वानों ने श्री सुब्रमण्यम शांति कल्याणोत्सव की विधि-विधान से पूजा की।

कार्यक्रम के मीडिया संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि तेलगु वैभवम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में

वैदिक यज्ञ में मंगलवार को भी 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा एक लाख 116 बिल्व फल से हवन किया गया।

तेलुगु वैभव कार्यक्रम के अंतर्गत आवधान सप्ताह मे श्री कवि सार्व भौम श्री नाथा सभा , खड़गपुर से पधारेअवधानकौमुदि श्री नल्लानी चक्रवर्तुला ने मनमोहक प्रस्तुति की।

कार्यक्रम के दौरान पं नोरी कल्याण सुंदर एवं ब्रह्मश्री नोरी सुब्रमण्यम शास्त्री की देखरेख में श्री चक्रनवावरण की सामुहिक अर्चना की गई। श्री राम कवचम प्रताप शर्मा के नेतृत्व में वेद की सभी शाखाओं को समर्पित 16 शिवलिंगों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुष्पगिरि पीठाधिपति एवं जगतगुरु श्री श्री अभिनवोद्दंड विद्या शंकर भारती स्वामी,श्री अमृतानंद स्वामी,आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री, विश्वनाथजी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *