
समाजसेवियों ने बढ़ाया उत्सव का गौरव
वाराणसी। युवा अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय श्री श्री महालक्ष्मी पूजनोत्सव के समापन अवसर पर समाज के प्रमुख सहयोगियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में विविध सेवाओं और विशेष योगदान के लिए अमर अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल एवं दीपा अग्रवाल को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल, महामंत्री आमोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एवं श्री काशी अग्रवाल समाज की प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल उपस्थित रहीं। संरक्षक अजय कृष्ण अग्रवाल और युवा अग्रवाल सम्मेलन के संस्थापक सदस्य बजरंग अग्रवाल ने समाजसेवी एवं उद्यमी अमित अग्रवाल को उनके प्रतिष्ठान पर जाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल एवं महामंत्री सुयश अग्रवाल ने सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मां महालक्ष्मी से सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। संरक्षक सलिल अग्रवाल, प्रभव गर्ग और विनीत अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
