अन्तर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र में कार्यशाला का तीसरा दिन

 

वाराणसी। बुधवार को अन्तर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र, बीएचयू, वाराणसी में छः दिवसीय “पायलट ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर एजुकेटर्स टू बी एंगेज्ड ऐज़ रिसोर्स पर्सन इन एचईआईज़” कार्यक्रम के तीसरे दिन की शुरुआत प्रो० एम. वनजा, निदेशक (प्रवेश), मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने “रीफॉर्म्स इन पेडागॉजी, असेसमेंट एंड क्लासरूम डायनामिक्स” विषय पर व्याख्यान से हुई। उन्होंने प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु एक कार्यशाला का भी संचालन किया, जिसमें विषयवस्तु, मूल्यांकन रणनीतियाँ और कक्षा की गतिशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण मॉडल के विकास पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नवाचार आधारित शिक्षणशास्त्र को अपनाने और समग्र सुधार की दिशा में ठोस सुझाव साझा किए।

द्वितीय सत्र में प्रो० अशीष श्रीवास्तव, अधिष्ठाता (शैक्षणिक एवं शोध), आईयूसीटीई, वाराणसी ने “रेगुलेशन एंड एक्रेडिटेशन मेकैनिज़्म्स: नेशनल एंड ग्लोबल” विषय पर विचार साझा किए।

उन्होंने शिक्षा प्रणाली में गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियामक ढांचे और अंतरराष्ट्रीय मानकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। सत्र के अंतर्गत एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण मॉड्यूल के विकास पर गहन चर्चा की और व्यावहारिक सुझाव साझा किए।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात, तेलंगाना सहित देश के 9 से अधिक राज्यों के 28 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला के संयोजक प्रो० अजय कुमार सिंह, आईयूसीटीई और सह-संयोजक डॉ० राज सिंह, आईयूसीटीई और ज्ञानेंद्र सिंह, आईयूसीटीई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *