
नई दिल्ली।विश्व बंधुत्व, शांति एवं मानव एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. पंकज श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड फ्रेटरनिटी एंड पीस शील्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वर्ल्ड फ्रेटरनिटी फाउंडेशन (WFF) द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
सम्मान-पत्र में “One World, One Family” की भावना को रेखांकित करते हुए डॉ. पंकज श्रीवास्तव के समाजसेवा, शांति स्थापना और वैश्विक भाईचारे को सशक्त करने वाले कार्यों की सराहना की गई। यह सम्मान 4 फरवरी 2026 को प्रदान किया गया, जिसे WFF के चेयरमैन डॉ. एस. जे. शांडिल्य ने भेंट किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ.पंकज श्रीवास्तव का कार्य समाज को जोड़ने, मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।
