
जिलाध्यक्ष के घर मांगलिक कार्यक्रम में हुए शामिल
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का मंगलवार को वाराणसी आगमन पर सपाजनों ने जोरदार स्वागत किया। वह इलाहाबाद से सड़क मार्ग द्वारा गोपीगंज और औराई होते हुए सायं लगभग 4 बजे रखौना, राजातालाब रिंग रोड पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुके व मालाओं से उनका अभिनंदन किया। वह पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के आवास पहुंचे और उनकी पुत्री के हल्दी कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को बरेली में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के कारण वह आज ही शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व विधायक उदय लाल मौर्या, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, आत्माराम यादव, आनंद मौर्या, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, ई.आर.एन. यादव, प्रदीप जायसवाल, विष्णु शर्मा, पूजा यादव, उमेश प्रधान, महेंद्र पाल पिंटू, रामसिंह यादव, बाबूलाल यादव, पखंडी बिंद, शशी यादव, विद्या भारती, चंद्रशेखर सिंह, डॉ. अजय चौरसिया, दिलशाद अहमद डिल्लू, संतोष प्रधान, दर्शन यादव, आनंद पटेल, धर्मेंद्र कन्नौजिया, संतोष पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
