प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर होगा प्रवेश

 

वाराणसी। राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, निकट सर्किट हाउस कम्पनी बाग पर एक मासीय सम्मिलित प्रशिक्षण कार्यक्रम इसी माह फरवरी के तृतीय सप्ताह से प्रारम्भ किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य, राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक नव युवक व नव युवतीया जिनका न्यूनतम 18 वर्ष की आयु हो, प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर प्रवेश होगा। प्रशिक्षण में जैम, जेली, चटनी, मुरब्बा, अचार, सूप, कटलेट, ‘विरयानी, सलाद, विभिन्न प्रकार के व्यंजन का प्रयोगात्मक एवं लिखित प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु कार्यालय से कार्य अवधि में आवेदन फार्म प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *