
वाराणसी।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर एंड वर्ल्ड पीस द्वारा डॉ. विनय श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक समुदाय का नया सदस्य बनाए जाने पर औपचारिक रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें “सर्टिफिकेट ऑफ वेलकम” प्रदान किया गया।
प्रमाण पत्र में डॉ. विनय श्रीवास्तव के ज्ञान, बौद्धिक योगदान और वैश्विक शांति व सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई है। विश्वविद्यालय ने विश्वास जताया कि डॉ. श्रीवास्तव की सहभागिता से शिक्षा, संस्कृति और विश्व शांति के क्षेत्र में सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
यह स्वागत प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. मोस्तफा डिसूकी द्वारा हस्ताक्षरित है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि डॉ. विनय श्रीवास्तव का जुड़ना संस्थान के लिए गौरव का विषय है और उनके अनुभव से वैश्विक स्तर पर ज्ञान, सद्भाव और सांस्कृतिक संवाद को मजबूती मिलेगी।
डॉ. विनय श्रीवास्तव के इस सम्मान से उनके सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं शैक्षणिक जगत में हर्ष का वातावरण है।
