वाराणसी। सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण ने बताया कि शुद्धिपुर स्थित पूर्व निर्मित भवन में मुधना देवी द्वारा मेडिक्स डायग्नोस्टिक सेन्टर का संचालन किया जा रहा है तथा बेसमेन्ट में मरिजों को बैठने के लिए कुर्सिया लगायी गयी है। निर्माण की वैधता प्रस्तुत करने हेतु निर्माणकर्ता को नोटिस देते हुए बेसमेन्ट खाली करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार गिलट बाजार में पूर्व निर्मित भवन में आदित्य विजन नाम से शो-रूम का संचालन गणेश वर्मा द्वारा किया जा रहा है और बेसमेन्ट का प्रयोग स्टोर एवं पार्किंग हेतु किया जा रहा है। जबकि अर्दली बाजार में पूर्व निर्मित भवन के बेसमेन्ट में रमेश प्रसाद जायसवाल द्वारा मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। पियरिया पोखरा तेलियाबाग में पूर्व निर्मित भवन के बेसमेन्ट में सीड़ी की दुकान का संचालन किया जा रहा है। इन सभी निर्माणकर्ताओं को निर्माण की वैधता प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिये जाने के साथ ही बेसमेन्ट खाली करने हेतु निर्देश दिया गया है।

इसी संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात कमि० ने बताया कि अंडरग्राउंड पार्किंग का सम्बन्ध वाराणसी विकास प्राधिकरण व नगर निगम से है। इसके अतिरिक्त सड़क पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक एवं सड़क पर यातायात के सुगम संचालन में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध क्रेन के माध्यम से लिफ्टिंग/शमन की कार्यवाही की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *