अमर-भावना अग्रवाल ने दिया एक लाख 11 हजार का सहयोग

 

वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज का बंगाली मैदान, चौखंबा स्थित महारानी माधवी अग्रसेन भवन जो विगत 30 वर्षों से जर्जर अवस्था में बंद पड़ा था, अब एक नए स्वरूप में जीवंत होने जा रहा है। भवन के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कर कौशल विकास और आधुनिक व्यावसायिक शिक्षा के तहत बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम का स्कूल शुरू करने का संकल्प समाज के सभापति माननीय संतोष अग्रवाल “हरेकृष्ण ज्वेलर्स” द्वारा लिया गया है। पुनीत कार्य हेतु पहला सहयोग प्रमुख समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल एवं रमनलता अग्रवाल के पुत्र अमर अग्रवाल तथा पुत्रवधु भावना अग्रवाल ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये का चेक समाज के कर्मठ कार्यकर्ता सलिल अग्रवाल को अपने आवास पर प्रदान किया। इस अवसर पर श्री अमर अग्रवाल जी और श्री शिव कुमार अग्रवाल जी ‘एलआईसी’ वाले (पिपलानी कटरा) को बजरंग अग्रवाल ने अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि अपने अग्रवाल भवन के नवीनीकरण कार्य में भी श्री शिव कुमार अग्रवाल जी ने एक कमरे के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि प्रदान की थी। समाज के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग देने के लिए सभापति श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने दानदाता परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *