पवन बसंती बहे मेरे देश में,बात ऐसी कहां है यारा परदेश में

डा राजकुमार आशिर्वाद

 

गाजीपुर जिला अंतर्गत लंका , तुलसी सागर, सिद्धेश्वर नगर जिला पत्रकार समिति हाल में मिशन जामवंत से हनुमानजी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संयोजन में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में गाजीपुर दर्पण काव्य संगम एवं सम्मान समारोह का आयोजन मुम्बई फिल्म जगत के प्रख्यात गीतकार एवं आजमगढ़ के मूल निवासी डॉ. राजकुमार आशिर्वाद – राज साहब के अध्यक्षता में बलियां के प्रख्यात कवि डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय मुख्य अतिथि के गरिमामयी उपस्थिति में प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर रणविजय सिंह एवं व्यास मुनि राय के प्रमुख संरक्षण में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से उपस्थित रचनाकारों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजन अध्यक्ष डा राजकुमार आशिर्वाद ने कहा कि – पवन वसंती बहे मेरे देश में, बात कहां ऐसी है यारा परदेश में, हंटर गाजीपुरी ने – एकता का दिया जलाना है,दूर शैतानों को भगाना है, अर्चना आनन्द ने – मैं एक बेटी हूं सुमनों मेरी आवाज़,सुनो मेरी दिल की बात, कृष्णानंद दुबे गोपाल ने -यही मेरे दिल में अरमां मचल रही है,रहे शांति अमन सारे जहां में, अनिल कुमार सिंह अनिलाभ ने – बहुत पहले से कह रहा हूं, तुम सुने ही नहीं, दिनेश चन्द्र शर्मा ने – आग नफरत की तुम तो जलाते रहे,लोग आते रहे और जाते रहे,शायर सत्यवान साहब -फौजी ने – उलझन की बारिशों से ये थकान चल रहा है,सिर पर उठाये कोई आसमान चल रहा है, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक ने-शीतकाल का मौसम अब धीरे- धीरे चलने लगा है, मनमाने मौसम को देखकर मन मचलने लगा है, मुख्य अतिथि डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय ने कहा कि -खाऊंगा ना खाने दूंगा तो फिर घर – घर शौचालय किसलिए बनवा रहे हो सुनाकर लोट-पोट कर दिया।

प्रमुख संरक्षक प्रो रणविजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण हर जन-जन की व्यक्तिगत समस्या है।इसको दूर करने के लिए हर जन-जन को प्रयास करने की जरूरत है।

डा व्यास मुनि राय ने कहा कि प्रदूषण कोई भी हो।उसको दूर भगाना चाहिए। सिर्फ इक दूजे पर दोषारोपण करके जिम्मेदार लोगों द्वारा मौन हो जाना ठीक नहीं।

प्रमुख संयोजक सूर्य कुमार सिंह ने कहा कि जैविक खेती, बागवानी हर मानव को अपना परम धर्म समझकर जहां भी जैसे भी संभव करना चाहिए। जहां संभव नहीं हो। वहां के लोगों को यथा संभव तन,मन, धन से सहयोग करने की जरूरत है। स्वागत संयोजन मिशन जामवंत से हनुमानजी के गाजीपुर जिला सह संयोजक कुंजबिहारी राय ने किया।

उक्त आयोजन में विशेष रूप से उमेशचंद्र राय,प्रेम प्रकाश द्विवेदी, बाबूलाल मानव, डॉ.विरेन्द्र यादव प्रवीण कुमार श्रीवास्तव सहित अनेकों विशिष्ट लोगों ने भी पर्यावरण प्रदूषण मुक्ति के लिए अपना – अपना विचार व्यक्त किया।

धन्यवाद आभार प्रमुख संयोजक सूर्यकुमार सिंह ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *