एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में 117 खिलाड़ियों ने जीता खिताब

वाराणसी। तीन दिवसीय जनपद स्तर की काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ बुधवार को डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्टेडियम में प्रारंभ हुआ। आज प्रथम दिन एथलेटिक्स की 100 मी 200 मीटर 400 मी 800 मीटर 1500 मी 3000 की प्रतियोगिताएं मुख्य रूप पांच आयु वर्गों में हुई जिसमें 11 वर्ष से कम 11 से 14 14 से 18 जिसमें 11 वर्ष से कम 11 से 14 14 18 से 40 तथा 40 वर्ष से अधिक ,कल 392 प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया जिसमें से 117 विजेता रहे 392 प्रतिभागियों में 198 पुरुष तथा 194 महिला प्रतिभागी रही जिसमें से 60 पुरुष 57 महिलाएं विजेता घोषित हुई। कोई प्रतियोगिताओं में 42 प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान 40 प्रतिभागियों ने द्वितीय तथा 35 प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें गोल्ड, सिल्वर, ब्रोंज मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को प्रतिभागित का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।

: आज हुई एथलेटिक्स की 100 मी टर अंडर 11 बालक में नितेश कुमार सेवापुरी से, बालिका में ईशानी कुशवाहा वरनापर जोन से, 11 से 14 वर्ष बालक में हिमांशु यादव आराजीलाइन से बालिका वर्ग में सेजल यादव सेवापुरी से 14 से 18 बालक वर्ग में अंकित पाल भेलूपुर जोन से इसी वर्ग में बालिका से आस्था गुप्ता वरनापार से 19 से 40 आयु वर्ग पुरुष में तेजस जायसवाल प्रथम तथा महिलाओं में मुस्कान पाल प्रथम रही ।

200 मी टर की प्रतियोगिताओं में 19 से 40 आया वर्ग में प्रिया भारती तथा बालक वर्ग में अमित यादव प्रथम रहे जबकि 40 वर्ष से अधिक पुरुष में विजय कुमार गिरी रेनू विजेता 800 मी टर 1940 आयु वर्ग में अभय कुमार अग्रहरी 19 से 40 आई वर्ग बालिका में प्रगति गुप्ता 1500 मी टर में 18 से 40 आयु वर्ग में अभिमन्यु कुमार बालक वर्ग में छाया भारती महिला वर्ग में विजय घोषित हुई 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पुरुष में अशोक कुमार उपाध्याय प्रथम रहे 3000 मी टर की प्रतियोगिता में अंदर 18 वर्ष में आयुषी पाल ने प्रथम स्थान तथा बालक वर्ग में रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 18 से 40 आयु वर्ग बालक में राहुल यादव और ज्योति मौर्य अपने वर्गों में विजेता रही।

कल एथलेटिक्स में लॉन्ग जंप हाई जंप तथा गोला फेक की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। खेलो मे जनप्रतिनिधियो की उपस्तिथि रही जिसमे

मेयर डॉ अशोक कुमार तिवारी,

धर्मेन्द्र सिंह एम०एल०सी०, हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य, पूनम मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष, सौरभ श्रीवास्तव विधायक कैंट , भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि,जगदीश राय सहित भाजपा के कई सम्मानित पदाधिकारी थे ।

विजेता प्रतिभागियों को जन प्रतिनिधियों ने अपने कर कमल से पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *